चिरैयाकोट(मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कमरवा निवासी एक महिला की शिकायत पर उसके मायके वालों ने आकर उसके सास-ससुर क ो मारपीट दिया। इस मामले में ससुर की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नी सोनू राम का घरेलू बातों को लेकर सास ससुर से विवाद होता रहता है। थाना क्षेत्र के निवासी दूधनाथ राम पुत्र मथुरा राम और उसकी पत्नी दुर्गावती की घर में बहू सुनीता पत्नी सोनू से आए दिन कहासुनी होती रहती है। गुरुवार की सुबह बहू सुनीता ने अपने मायके से अपने भाइयों वीरेंद्र राम और सूबेदार राम पुत्र गण बल्ली राम निवासी नखतपुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर और गांव कमरवा निवासी अखिलेश पुत्र वसंतू राम को बुला लिया। आरोप है कि इन लोगों ने महिला के ससुर दूधनाथ (60) और सास दुर्गावती (55) को मारपीट कर घायल कर दिया। ससुर ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बहू सहित चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।