फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार नगदी सहित एक लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा गांव के महाल नईया पोखरी के पास पक्के मकान की तीन कोठरियों के ताले मंगलवार की रात में तोड़कर चोर 40 हजार रुपये नगद और करीब एक लाख रुपयों के गहने चुरा ले गए। नइया मोहाल के निवासी शिवचंद कन्नौजिया ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसने अपना घर बनाने के लिए ईंट भट्ठा मालिक से 40 हजार रुपये दो दिन पहले उधार मांग कर लाया था। उन रुपयों को घर में रखा था। इधर चोरों ने उसकी कोठरियों के ताले रात में तोड़ दिया और घर में रखे 40 हजार रुपये नगद और महिलाओं के लगभग एक लाख रुपयों के गहने चुरा ले गए। मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इस संबंध में सीओ अनिल कुमार का कहना है कि दोहरीघाट एसओ को घटना के शीघ्र खुलासे का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें