फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के जुडनपुर गांव में जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी। इस मामले में पीड़िता पुष्पा पुत्री भोला की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को काठतराव निवासी चार लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए एससी/एसटी का केस दर्ज कराया है। वादिनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि देव कुमार, राजकुमार, हरिनाथ पुत्र गण शारदा और शारदा पुत्र लक्ष्मण से उसका जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी बात को लेकर शुक्रवार देर शाम इन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। इस दौरान जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें