घोसी। कोतवाली क्षेत्र के अमिला बाजार निवासी एक महिला ने गुरुवार को कोतवाली में अपने पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज मुकदमे के अनुसार अमिला निवासी निर्मला देवी पत्नी स्व. रघुनाथ प्रसाद गुप्ता ने बताया कि चार जुलाई की सुबह उसका पुत्र सुधीर कुमार गुप्ता घर से किसी कार्य से निकला था। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। गायब युवक की खोजबीन का प्रयास किया गया, सुराग न मिलने पर महिला ने गुरुवार को मामला दर्ज कराया।