घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर पुस्तखर्जा गांव के एक ग्रामीण ने सोमवार को खेत से चना उखाड़ने के साथ ही मछली मार लेने के आरोप में पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद सहित नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर पुस्तखर्जा गांव निवासी ब्रजभूषण सिंह पुत्र स्व. विक्रमा ने आरोप लगाया कि 14 मार्च 2018 की रात में 25 बिस्वा चना उखाड़ने के साथ ही पोखरी से मछली को भी धीरज पुत्र विजयी गोड़ सहित नौ लोगों ने मार लिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित ब्रजभूषण सिंह की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।