फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगला तोड़कर कालेज के कागजात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज क्षेत्र के कसारा मोड़ स्थित रेलवे फाटक के उस पार स्थित एक इंटर कालेज के ऑफिस में लगे जंगले को तोड़कर बुधवार की रात चोर आफिस के काउंटर और आलमारी में रखे अभिलेख, परीक्षा प्रपत्र मार्कशीट और अन्य जरूरी कागजात चुरा ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह गृह परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य को आफिस में आने पर हुई। इस वाबत विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा मोड़ स्थित रेलवे फाटक के उस पार पंडित दिन दयाल समाज कल्याण इंटर कालेज है। बुधवार की रात चोर आफिस में लगे जगले को तोड़कर अंदर घुस गए और आलमारी और काउंटर से विद्यालय से संबंधित जरुरी अभिलेख परीक्षा प्रश्नपत्र, मार्कशीट व अन्य कागजात चुरा ले गए। इस वाबत विद्यालय के प्रधानाचार्य शत्रुघ्न सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें