सरसेना/चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास गुरुवार की शाम सवा आठ बजे के करीब दुकान बंदकर घर लौट रहें सराफा व्यापारी को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में सराफा कारोबारी गंभीररुप से घायल हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से कारोबारी को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद व्यापारी को आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
घायल सराफा कारोबारी गौरीशंकर वर्मा 40 पुत्र रामजीत वर्मा चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अल्देमऊ गांव का निवासी है, वह रायपुर बाजार में सराफा की दुकान खोला है। नित्य की भांति गुरुवार की सुबह गौरीशंकर दुकान खोला, इसके बाद देर शाम को सवा आठ बजे के करीब दुकान बंदकर घर जाने लगा। बताया जाता है गौरीशंकर पैदल ही घर जा रहा था, जैसे ही वह दुकान से दो सौ मीटर दूर पहुंचा, तभी पीछे से आए अनियंत्रित ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक का एक पहिया सराफा के शरीर पर चढ गया। इससे उसके शरीर का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।