फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरा युवक, अस्पताल में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर बुधवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची रेल पुलिस उसे इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल ले आई। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक प्रहलाद मुसहर पुत्र छांगुर (30) मऊ कोतवाली के कम्हरिया गांव का निवासी था। आरपीएफ ने बताया कि युवक किसी काम से आजमगढ़ जाने के लिए बुधवार रात करीब 10 बजे शाहगंज-बलिया पैसेंजर को पकड़ने आया था। जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसलने से वह घायल हो गया। रेल पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपर्द कर दिया।


इलाज के दौरान घायल युवक की मौत
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (26) पुत्र ओमप्रकाश यादव बीतेे रविवार को बाइक से अपने ननिहाल आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र गया हुआ था। वहां से वह शाम करीब 7 बजे वापस अपने गांव आ रहा था। रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का उपचार वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान बुधवार शाम को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने मां बाप की इकलौता संतान था। इसकी शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी और एक 2 साल का बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें