फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढे तीन लाख की उचक्कागिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भेलीबाजार मोड़ पर सोमवार को बाइक सवार उचक्कों ने बैग चेक कराने की धौंस देकर एक सराफा कारोबारी के साढ़े तीन लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। वाराणसी के दारा नगर मुहल्लेे का सराफ अनिल कुमार पुत्र बद्री सेठ नगर में सराफा दुकानदारों को सोने के गहने सप्लाई करता है। वह सोमवार को एक व्यापारी को 115 ग्राम सोने की चेन और लाकेट सप्लाई देने आया था। सदर चौक से आगे बढ़ा तो बाइक सवार दो युवकों ने उसे धौंस देते हुए बैग चेक कराने को कहा। सराफा उन्हें सदी वर्दी में पुलिस समझ कर रुक गया और बैग खोल दिया। इसी दौरान उचक्कों ने नजर बचाकर चेन और लाकेट उड़ा दिया। जब अनिल दुकान पर सप्लाई देने पहुंचा तो बैग से चेन और लॉकेट गायब थे। सूचना पर सीओ सिटी और कोतवाल मैके पर पहुंचे और पीड़ित कारोबारी से पूछताछ कर उचक्कों का सुराग लगाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें