फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने युवक को मारी गोली, गंभीर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर असना गांव में गुरुवार की शाम छह बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दिया। घायल हुए युवक को परिवार के सदस्य उपचार के लिए जिला मुख्यालय लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। घटना के समय घायल युवक बकरी चरा रहा था। गोली लगने से घायल हुआ शकील 27 अहमदपुर असना गांव निवासी इमाम हाफिज सईद का पुत्र है। बताया जाता है गुरुवार की शाम को शकील गांव के दक्षिणी हिस्से में बकरी चरा रहा था। तभी उसके बगल से तीन बाइकों पर छह से सात की संख्या में युवक गुजरे। बाइकों के गुजरने के बाद युवक को एहसास हुआ कि उसके पेट से खून निकल रहा। देखने पर पता चला कि उसे गोली लगी है। पेट से खून निकलता देख युवक घबराकर बेहोश हो गया। सूचना पर परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। शकील की मानें तो बाइक सवारों के गुजरने के बाद उसे गोली लगने का एहसास हुआ। किसने उसे गोली मारा उसे कोई जानकारी नहीं। घटना की जानकारी पुलिस को नही थी। संपर्क करने पर पुलिस ने बताया कि वह घटना की जानकारी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें