मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैदपुर निवासी विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित विवाहिता के अनुसार, मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा निवासी मनोरमा देवी की शादी 10 वर्ष पूर्व कस्बा निवासी धर्मेंद्र उर्फ सोनू वर्मा के साथ धूमधाम से हुई थी लेकिन शादी के कुछ साल बाद उसके पति सास-ससुर और ननद द्वारा दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने एवं न देने पर मारने-पीटने तथा प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकी दी जाती है। देने के मामले में विवाहिता मनोरमा की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के विरुद्ध मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है।