थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव निवासी आरती देवी पत्नी अंगद राजभर ने मंगलवार को ससुराल पक्ष के लोगों पर मारने पीटने और घर में रखे संदूक को तोड़कर सारे आभूषण चुरा लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की बजाय जांच करने में जुटी थी।
पुलिस को प्रार्थना पत्र देने वाली आरती गोरखपुर जिले के गोला बाजार निवासी लल्लन राजभर की पुत्री है। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव निवासी अंगद राजभर से हुई थी। अनीता का आरोप है कि सोमवार को उसकी मां दुबारी में ब्याही उसकी बहन के घर आई थी। इस दौरान वह अपनी मां से मिलने के लिएबहन के घर चली गई। उसका पति उसे खुद बहन के घर पहुंचाया। इस दौरान उसका पति उसे शाम को लेने के लिए आने की बात बोलकर गया। लेकिन लेने के लिए नहीं आया। मंगलवार की सुबह दस बजे के करीब जब वो अपनी ससुराल वापस गई तो देखी उसके संदूक के ताले टूटे थे। साथ ही सारा सामान बिखरा था। साथ ही अंदर रखा आभूषण आदि गायब था। आरती ने जब इस संबंध में परिवार के सदस्यों से पूछताछ किया तो पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी जमकर पीटाई की। इस बात की सूचना किसी ने उसकी बहन और माता को दे दी।आनन फानन में उसके परिजन आरती के गांव पहुंचे। उसके बाद आरती की गंभीर हालत देख उसके परिवारजन उसे थाने लेकर आए और चारों लोगों के खिलाफ मारपीट और दहेज के लिए उत्पीड़न करने संबंधी तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।