गौतमबुद्घ नगर जिले से फरार हुए प्रेेमी युगल को कोपागंज थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम को चमन रोड मुहल्ले से पकड़ा। पुलिस पकड़े गए प्रेेमी युगल को गौतमबुद्घ नगर जिले की पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है पकड़ा गया आरोपी 25 दिन पूर्व युवती को भगाकर कोपागंज निवासी अपने रिश्तेदार के घर लाकर रखा था। दोनों दो समुदाय के होने के कारण गौतमबुद्घ नगर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
युवती गौतमबुद्घ नगर जिले की है, जबकि आरोपी युवक गोरखपुर जिले का रहने वाला है। बताया जाता है आरोपी युवक युवती के मकान के सामने किराए पर रहता था। इस दौरान वह युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर 25 दिन भगा कर कोपागंज लाकर रखा। आरोपी युवकी की कोपागंज बाजार में रिश्तेदारी है। उधर युवती की पिता ने इस संबंध में बदलापुर थाने में पुत्री को भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराए। वहां की पुलिस ने आरोपी युवक की मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर सर्च की। इस दौरान दोनों का लोकेशन मिलने पर गौतमनगर पुलिस ने गुरुवार को कोपागंज पुलिस को सूचना दी। गौतमबुद्घ नगर जिले की पुलिस के आने पर कोपागंज थाने की पुलिस ने आरोपी युवक और युवती को बरामद कर उनके हवाले कर दिया।