बढुआ गोदाम। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर अमहद गांव निवासी सुमन (35) पत्नी सतीश सोमवार को अज्ञात कारण से झुलस गई। उसके परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।