फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ऑटो में ऑटो ने मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र बाईपास रविवार की दोपहर सवारी उतार रहे एक ऑटो में पीछे से आ रहे दूसरे ऑटो ने धक्का मार दिया। इसमें दोनों ऑटो के चालक सहित चार लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाई। जहां डाक्टरों ने दो की हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर गांव निवासी इंद्रदेव यादव 75 तथा लाल चंद 60 रविवार की दोपहर दो बजे के करीब शेखामदपुर चट्टी से ऑटो पकड़कर मुहम्मदाबाद आ रहे थे। जहां ऑटो चालक द्वारा पहले से बैठाए सवारी को उतारने के लिए बाईपास के पास रूका था। तभी पीछे से आए आटो ने उसमें टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में दोनों ऑटो चालकों के साथ अंदर बैठे यात्री इंद्रदेव यादव और लालचंद्र यादव घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस चारों घायलों को, उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना भेजवाई। जहां परीक्षण और प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने गंभीररूप से घायल इंद्रदेव तथा लालचंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें