फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर टूटा रेलवे फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की रात एक पिकअप ने इंदारा-हलधरपुर के बीच स्थित 27 बी रेलवे फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद भाग रहे चालक को आरपीएफ ने पकड़ लिया। जहां उसे वाहन को जब्त कर चालक को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 11 बजे फल से लदा एक पिकअप वाहन मऊ से बलिया की ओर जा रहा था। अनियंत्रित पिकअप चालक ने इंदारा-हलधरपुर के बीच स्थित 27 बी रेलवे फाटक को टक्कर मार दिया। जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर इंदारा जंक्शन से पहुंचे आरपीएफ प्रभारी सुधीर कुमार राय ने वाहन को जब्त करते हुए चालक को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दियाष चालक की पहचान विवेक गोड़ पुत्र नन्द गोड़ निवासी खरपतहा, बांसडीह जनपद बलिया के रूप में हुई। उधर घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त रेलवे फाटक का देर रात मरम्मत कराया। इस दौरान दोनों साइड लोहे की चेन लगाकर गेट मेन ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए फाटक से पास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें