फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से 25 हजार रूपये उडाया ,केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खाते से 25 हजार रूपये उडाया ,केस दर्ज
विज्ञापन

मधुबन। थाना क्षेत्र के लालनपुर निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर अपराधियों ने आठ जनवरी को 25 हजार रुपये उडा दिया। पीडित को इस बात की जानकारी तब हुई जब इसके मोबाइल पर रूपये निकालने का मैसेज आया। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। लालनपुर गांव निवासी विवेक श्रीवास्तव पुत्र सत्यप्रकाश दिल्ली स्थित एक लिमिटेड कम्पनी में कार्यरत है। उसका वेतन दिल्ली स्थित सीटी बैंक दिल्ली में है। खाता संख्या 5766514227 है ।वर्तमान समय में ये अपने घर छुट्टी पर आये हुए है इनके खाते से 8 जनवरी को तीन मिनट के अन्दर साइबर अपराधियों द्वारा 25 हजार रूपये उडा दिया गया। इसकी जानकारी इन्हे मोबाइल पर आये मैसेज से हुआ तो इनके पैर तले जमी खिसक गया तथा आनन फानन में अपना खाता बंद करवाया तथा शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देते हुए अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ सम्बन्धित धारा में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें