रानीपुर(मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के महासो मोड़ के पास मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में मऊ की तरफ से आ रहा ट्रक सड़क के किनारे खेत में घुस गया। ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक अधेड़ और उसकी बेटी घायल हो गई। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे रानीपुर थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव निवासी इंद्रदेव (47) पुत्र स्व. शिवधन अपनी पुत्री हेमवती को लेकर परीक्षा दिलाने जा रहे थे। इंद्रदेव जैसे ही अपनी बाइक को महासो मोड़ के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचा तभी सामने से आ रहा ट्रक चालक सामने बाइक सवार को देखकर हड़बड़ा गया। ट्रक चालक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क के किनारे गढ्ढ़े में चला। बाइक सवार भी बचने के चक्कर मे बाइक लेकर सड़क के किनारे गढ्ढे में चला गया। बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर पीछे बैठी बेटी को मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों घायल इंद्रदेव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को थाने ले गई।