मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र ब्राहिमापुर नई बस्ती में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर गांव के मनबढ़ों ने महिला को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को परिवार के सदस्यों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन में भर्ती कराया। घायल महिला गांव निवासी श्री निवास की पत्नी है। उसका पड़ोसी से पुरानी रंजिश चलती है। मंगलवार की सुबह श्री निवास की पत्नी निर्मला अपने दरवाजे पर घास काट रही थी, तभी विरोधियों न उसके उपर हमला कर दिया। घायल की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।