चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सरौदा गांव में बुधवार की दोपहर हैंडपंप पर पानी भर रही महिला से गांव के एक युवक ने मारपीट कर दिया। पीड़िता ने थाने में आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर दिया। पुलिस को सौंपे गए तहरीर में सरौदा गांव निवासी चंदा 35 पत्नी राजूराम ने बताया कि वह बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे गांव के हैंडपंप से पानी भर रही थी। इसी बीच गांव के युवक ने हैंडपंप से पानी न भरने की बात कही, विरोध करने पर उसने मारपीट कर उसे धक्का देकर गिरा दिया। जिससे उसके सिर और बाएं हाथ में चोट आई गई। पीड़ित महिला ने थाने युवक के विरुद्ध तहरीर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।