कोपागंज नगर क्षेत्र के दोस्त पूरा मोहल्ले के सांई बस्ती में गुरुवार की रात मामूली बात को लेकर दो पट्टीदारों के बीच लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। करीब आधे घंटे तक चली मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, हलधरपुर थाना क्षेत्र के दतौड़ा गांव के पास शुक्रवार को आपसी रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए।
साईं बस्ती के रईस व सलामत के बीच बकरी को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान दोनों में मारपीट शुरू हो गई। तभी वहीं के लालू बीच बचाव करने पहुंचे, देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष के हसनू (48) पुत्र हमीद व उसके पुत्र आसिफ (18) व दूसरे पक्ष आस मुहम्मद (22) का सिर फूट गया। ब्यूरो
वहीं, हलधरपुर थाना क्षेत्र के दतौड़ा गांव के पास शुक्रवार को आपसी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष के अखिलेश, अजीत, प्रदीप, हरखनाथ, प्रदीप और आलोक सहित छह लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष के श्याम बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के राधेश्याम , शैलेंद्र , राजेंद्र, अरविंद, रवींद्र, शेरू विनोद, लक्ष्मी सहित 15 आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने बलवा सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।