फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याज का लालच देकर युवक से की चार लाख की ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के यूसुफाबाद गांव में बुधवार को एक धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। गांव निवासी विजय पासवान ने चार युवकों पर धोखे से उससे चार लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम यूसुफाबाद निवासी विजय पासवान ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके घर पर सोनू, चंदन, गुरु और महातम आए थे। घर पर 10 दिन रहने के बाद उससे किसी आवश्यक कार्य के चलते चार लाख रुपये की मांग करते हुए 10 दिन में राशि को मय ब्याज के साथ वापिस करने की बात कही। उनकी बातों पर विश्वास कर उन्हें रुपये दे दिए लेकिन नियत समय बीतने के बाद वो लोग न तो आए न ही अब उनका मोबाइल मिल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें