मऊ। जिले के सरायलखंसी, रानीपुर हलधरपुर तथा मधुबन थाना क्ष्रेत्रों में पिछले 24 घंटों में चार महिलाओं की चोटी कट गई। बढ़ुआगोदाम संवाददाता के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसोपुर गांव निवासी गुलाबी देवी (60) पत्नी भगेेलू राजभर अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। रात के अंधेरे में उसकी चोटी कट गई। उधर मधुबन थाना क्षेत्र के पंचमाला गांव निवासी गुडिया (16) पुत्र गुलाब राजभर अपने विस्तर रपर सोई हुई थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार सोमवार की देर शाम को रानीपुर थाने के अस्सी भवन गांव के मुनाकी देवी (55) पत्नी राम दुलारे अपने घर में सामने ही अचेत होकर गिर गई। जब तक परिवार के लोग उसके पास पहुुंचते तब तक उसकी चोटी कट गई। उसे 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, हलधरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागाँव में छांगुर राजभर की बहू मीरा देवी अपने छत पर सोई थी। रात पौने बारह बजे उसने अपने सिर पर हाथ फेरा तो बालों का गुच्छा उसके हाथ में आ गया। हाथों मे बाल देखकर वह चौंक पड़ी। उसने बगल मे सोये अपने बच्चों को आवाज लगाई। परिवार के सभी सदस्यों को जानकारी होने पर शोरगुल की आवाज सुनकर पड़ोसी भी जाग गए।