मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढवल मोड़ पर मौजूद मोबाइल की दूकान का ताला चोरों ने बीते दस जुलाई की रात तोड़ अंदर रखा लैपटाप और दस मोबाइल फोन चुरा ले गए थे। पीड़ित दूकानदार के सूचना देने पर पुलिस ने तीन दिन बाद गुरुवार की रात रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित दूकान स्वामी श्रीराम विजय राजभर पुत्र महेंद्र राजभर कोपागंज थाना क्षेत्र के लिलारी भलौली गांव का निवासी है। उसने दर्ज मामले में अज्ञात चोरों को आरोपित किया। साथ ही पुलिस को बताया कि चोर उसकी दूकान में रखा लैपटाप के साथ दस मोबाइल फोन चुरा कर ले गए।