फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में एक की मौतबढुआ गोदाम । बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के सिल्कहटा सराय भारती गांव के पास गुरूवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। मृत लालचंद यादव 58 पुत्र स्व. रामदेव यादव बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के सिलकहटा सराय भारती गांव का निवासी था। वह गुरुवार की शाम को अपनी बाइक से रसड़ा बाजार आया था। घर वापस लौटने के दौरान गांव के पास सड़क पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में लालचंद गंभीर रूप से घायल हुआ। परिवार के लोग घायल को आनन फानन में सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर वापस बलिया चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें