हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को पांच साल की एक बच्ची के साथ 12 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। बच्ची को किशोर किसी बहाने से सीवान में निर्जन स्थान में ले गया। वहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और भाग निकला। बच्ची ने घर आकर परिवार वालों से घटना की जानकारी दी। परिजन बालिका को लेकर थाने पर आए। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लल्लू राम पुत्र संतोष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल शनिवार को कराएगी।