कोतवाली क्षेत्र के घोसी-मधुबन मार्ग स्थित जामडीह के पास मंगलवार की दोपहर एक ऑटो चालक ने आगे निकलने की होड़ में बगल से गुजर रहे बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक घायल की गंभीर हालात देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बरुहा गांव निवासी संजय 30 पुत्र किशुन राजभर मधुवन थाने क्षेत्र के आलापुर गांव में अपने ससुराल में रहता है । मंगलवार की दोपहर किसी काम से धर्मू 70 पुत्र स्व. श्रीनाथ को लेकर घोसी बाइक से आ रहा था। अभी वह जामडीह के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहा एक ऑटो चालक ने आगे निकलने की होड़ में बाइक में साइड से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें बाइक चला रहा संजय और धर्मू घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 100 डायल को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को घोसी सीएचसी में लाकर भर्ती कराया। जहां संजय की गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सक कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।