बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा गांव के पास शुक्रवार की रात मऊ वाराणसी रेल मार्ग पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूद कर आत्म हत्या कर लिया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पखईपुर गांव निवासी जितेन्द्र मौर्य (22) स्व.जनार्दन मौर्य क रूप में हुई। गांव वालों के अनुसार जितेन्द्र का किसी बात को लेकर अपनी बहन से झगड़ा हो गया। इस पर उसकी मां ने उसे डांट दिया था। इस मामूली बात को लेकर नाराज युवक ने रात में वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूद कर जान दे दी। घटना की सूचना मिलतेि गांव में कोहराम मच गया।