फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुई महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली के नगर क्षेत्र की निवासी महिला शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे ठगी का शिकार हुई। इस दौरान महिला ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब बाइक सवार दो युवकों ने उसके सर पर केमिकल लगा कर उसके कान की बाली, गले से सोने की जंजीर और उसके पास मौजूद बैग को लेकर फरार हो गए। महिला के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पीड़िता सरोज ने पुलिस को बताया कि वह घोसी नगर में किराए के मकान में रहती है। शनिवार की शाम को वह ब्लाक की तरफ से अपने कमरे पर जा रही थी। जैसे ही वह सीताकुंड के पास पहुंची, तभी बाइक सवार दो युवकों ने किसी शिविर का पता पूछने के बहाने उसे रोका। पूछताछ करने के दौरान एक युवक ने अपने हाथ की अंगुली से उसके सर पर स्पर्श कर दिया। इसके बाद वह बेसुध हो गई, इसके बाद युवकों ने उसके शरीर से आभूषण और उसका बैंग आदि लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें