फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी हत्याकांड का खुलासा न होने से नाराज महिलाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के लोकीपुर गांव की सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने मंगलवार को थाने में पहुंचकर प्रदर्शन किया। दो दिनों में गांव में हुई डेढ़ वर्षीय मासूम शिवानी की हत्या की घटना का पर्दाफाश और हत्या में शामिल लोगों की अविलंब गिरफ्तारी करने की मांग की। दो दिन में खुलासा नहीं होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष नीरज पाठक के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। बता दें कि थाना क्षेत्र के किशुनपुर सुग्गीचौरी े पुरवे लोकीपुर में गत 30 मई की सायं घर के सामने खेल रही डेढ़ वर्षीय शिवानी अचानक लापता हो गई थी।पांच दिन बाद शिवानी की क्षत विक्षत लाश उसके घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर मिली थी।लोगों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी।हत्या कर फेंकी गई बच्ची का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। पुलिस को भी घटनास्थल पर महिलाओं के काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।इस संबंध में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत दो पर अपहरण कर हत्या करने की तहरीर दी थी जिस पर पुलिस ने हत्या सहित अपहरण की धारा में केस दर्ज कर लिया था और दो दिनों में घटना का पर्दाफाश करने एवं अविलंब गिरफ्तारी करने का दावा किया था लेकिन शव मिलने के तीसरे दिन भी किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से मंगलवार को क्षुब्ध होकर गांव की भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुष थाने में पहुंचकर गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें