घोसी। कोतवाली क्षेत्र के उम्मरपुर पूनापार निवासी अशोक कुमार पुत्र राजबली ने आपसी पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति को नामजद सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी क्षेत्र के उम्मरपुर पूनापार निवासी अशोक कुमार पुत्र राजबलि शनिवार को हनुमान नगर करमपुर मोड़ खड़े थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते करमपुर गांव निवासी मनोहर पुत्र सामा अपने साथ दो लोगों को लेकर आया और गालीगलौज देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। इस सम्बंध में घोसी कोतवाली पुलिस मनोहर सहित दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।