बढुआ गोदाम। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो युवतियों ने अज्ञात कारणों से जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी होने पर दोनों को उनके घरवाले जिला अस्पताल भर्ती कराए। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा निवासी एक युवती ने गुरुवार को परिजनों की गैरमौजूदगी में सुबह दस बजे जहर खा लिया। घर आने पर परिजनों को जानकारी होने पर उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए युवती को वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के भोला देवरिया गांव की है। जहां युवती ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। जहां गंभीर स्थिति देखकर उसे भी प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।