फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी कोतवाली के सोहाड़ हरिहरपुर गांव में शनिवार को आबादी की जमीन को लेकर हुये विवाद में दोनों पक्ष की महिलाओं के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बोझी चौकी प्रभारी संतोष तिवारी ने महिला पुलिस के सहयोग से दोनों पक्ष के चार महिलाओं के विरुद्ध शांति भंग में कार्रवाई कर चालान कर दिया। सोहड़ हरिहरपुर गांव में आबादी की जमीन को लेकर बहुत दिनों से विवाद चल रहा है। शनिवार को संजू पत्नी संतोष राजभर और लालमतीराजभर के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। इसमें संजू के पक्ष से सियरहीबर्जला निवासिनी व ननिहाल में रह रही अर्चना तथा लालमती के पक्ष में शकुन्तला आदि झगड़े में सम्लित होकर मारपीट करने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी संतोष तिवारी, महिला पुलिस के साथ पहुच कर मौके से संजू, अर्चना के साथ लालमती व शकुन्तला को हिरासत में लिया और कोतवाली लाकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें