फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने दो भाईयों को पीटा, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोज में बुधवार सुबह चार बजे मामूली विवाद में गांव के ही कुछ युवकों ने दो सगे भाइयों को ईंट पत्थर से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यूपी 100 पुलिस ने घायल दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। गांव के जयचंद (18) पुत्र मुन्नीलाल के पड़ोस में बरात आई हुई थी जिसमें उसी गांव के राहुल पुत्र मुखलाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद राहुल अपने भाइयों के साथ मिलकर जयचंद को पीटने लगा। भाई को पिटता देख बीच बचाव करने पहुंचे जयचंद के भाई रामप्रवेश (30) वर्ष को भी मनबढ़ युवकों ने ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल दोनों भाइयों को साएचसी फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। रामप्रवेश की स्थिति ख़राब देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। उधर घायल जयचंद की तहरीर पर पुलिस ने राहुल, पप्पू व देवेंद्र के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें