कोपागंज क्षेत्र के लिलारी भरौली में खनन कर ईंट भट्ठे पर सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे मिट्टी गिराने जा रही टाली पलटने से 20 वर्षीय ड्राइवर की दबने से तत्काल मौत हो गयी। घटना को देख ग्रामीणों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घोसी कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी मनोज 20 वर्ष पुत्र सुरेश यादव अपने ही गांव के सुरेंद्र यादव की पांच माह से ट्रैक्टर टाली चलाता था। सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे वह कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लीलारी भरौली से खनन की मिट्टी लेकर गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर मिट्टी गिराने जा रहा था कि काफी ऊंचाई होने के कारण टैक्टर की टाली पलट गयी। ट्राली पलटते ही मनोज टाली के नीचे आ गया और दब जाने से मौके पर ही मौत हो गयी । घटना को देख आस पास के ग्रामीण पुलिस प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुँच गयी और ग्रामीणों को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टैक्टर टाली कब्जे में लेकर थाने लायी।मृतक मनोज दो भाइयों में बड़ा था और पिता खेती बारी कर परिवार का भरण पोषण करता था।अचानक घटी इस घटना से मृतक का पूरे परिजनों का रो रो बुरा हाल है।