फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पर दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में एक साल पहले ब्याही गई विवाहिता की सोमवार की सुबह संदिग्ध हाल में जलने से मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर, जेठ, जेठानी और दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के फरसा टांड़ गंाव निवासी मनोज गोंड़ पुत्र श्रीराम की पुत्री मधुु की शादी एक साल पहले नवलपुर गांव निवासी राम विलास पुत्र दुखंती के साथ हुई थी। सोमवार की सुबह मधु अबूझ हाल में गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर सीएसची रतनपुरा गए लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में मधु की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्री राम की तहरीर पर पुलिस ने मृतका की सास शकुंतला, ससुर दुखंती, जेठ रामायन, जेठानी संध्या और दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें