मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलियाडीह गांव में रविवार की रात शार्ट सर्किट से सागौन के बगीचे में आग लग गई। जिसमें 500 सागौन के पेड़ जल गए। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इमिलियाडीह गांव निवासी नागेंद्र पांडेय का गांव के पास सागौन का बगीचा है। जिसमे तीन साल पहले लाखो रूपये की लागत से पांच सौ सागौन के पेड़ लगवाए थे। बगीचे के पास से ही 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजरा है। जिसमे रविवार की रात अचानक शार्ट सर्किट हो गया।