मऊ। पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से सोमवार को अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया। दोहरीघाट थाने के रसूलपुर मोर्चा में स्वीट टीम के साथ शराब भट्ठियों पर छापा मारकर तोड़ फोड़ दिया। इस अभियान में 805 लीटर अवैध कच्ची शराब और अपमिश्रण सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने 27000 हजार लीटर लहन नष्ट किया।यहां से 805 लीटर अवैध कच्ची शराब और 10 किलो नौसादर 12 किलो यूरिया , नमक सात किलो फिटकरी आदि अपमिश्रण सामग्री बरामद किया गया। इस दौरान मौके से पांच शराब कारोबारी भाग निकले। पांचों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर की गई छापेमारी में दस अवैश शराब कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके 270 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया।कोपागंज थाने की पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को, जबकि घोसी कोतवाली पुुलिस ने पकड़ी से 10 लीटर के साथ एक व्यक्ति को, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने जैगवा से चार और मठिया से एक व्यक्ति को 100 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। चिरैयाकोट थाने की पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया। मधुबन थाने की पुलिस ने लालनपुर से दो लोगों को