फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला कसबा में चोर एक मकान के दरवाजा की कुंडी धारदार हथियार से काट कर लगभग एक लाख का सामान चुरा ले गए। मकान मालिक ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। समाचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। कसबा के पश्चिमी चौक स्थित जय राय पुत्र स्व. जितेंद्र राय उर्फ डा. बंगाली का मकान है। जय राय अपने परिवार के साथ एक सप्ताह पहले अपनी रिश्तेदारी चले गए थे। सोमवार को दोपहर में वापस लौटे तो गेट खोलकर अंदर प्रवेश किए। कमरे का ताला खोल ही रहे थे कि ताले की कुंडी कटी देख उनका माथा चकरा गया। अंदर जाने पर पता चला कि आलमारी का ताला भी टूटा है और उसमें रखे सारे सामान बिखरे पड़े हैं। एक जोड़ी कंगन और कीमती सामान गायब हैं। एक अन्य कमरे में दीवान बेड के अंदर रखे सारे सामान बाहर बिखेरे गए हैं। इस घर से चोर एक जोड़ी सोने के कंगन, इन्वर्टर तथा बैट्री और पांच किलोवाट का स्टेपलाइजर भी चुरा ले गए थे। मकान मालिक ने घटना की जानकारी100 डायल पुलिस को फोन कर दी। उन्होंने पुलिस को तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। मौके पर पहुंचकर पुलिस चौकी प्रभारी ने घटना के बाबत जानकारी ली। इस बाबत सीओ नंद लाल का कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें