फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मड़इयों में लगी आग , एक लाख की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के गांव खंडार गाड़ी में शनिवार को दोपहर में किन्हीं कारणों से मातादीन यादव पुत्र स्व. मरछू यादव की दो रिहायशी मड़इयों में आग लग गई। इनमें रखे 11 हजार रुपये नगद, सरसों, चावल, चारा मशीन, पलंग, चौकी, कपड़ा 20 बोरा धान,10 बोरा गेहूं, 7 बोरा सरसों, पांच बोरा चावल, पलंग, चौकी, बर्तन, कपड़े गहने तथा एक साइकिल सहित कुल लगभग एक लाख रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए। एक मड़ई में बांधी गई बछिया बुरी तरह झुलस गई। जब तक गांव के लोग इकट्ठे हुए तब तक आग बेकाबू हो गई। गांव के लोग पोखरी के पानी तथा सबमर्सिबल के सहारे आग बुझाए। ग्राम सभा प्रधान हरेंद्र चौहान ने पीड़ित मातादीन यादव को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें