फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट लगाने में खेल, नेडा के स्थान पर मंहगे दाम पर लगाई गई लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगवाने के लिए यूपी नेडा को अधिकृत किया गया है। लेकिन ऐसा न करके प्रधान बाहरी कंपनी से लाइटों को खरीदकर लगवा रहें है। जबकि नेडा और बाहर की लाइटों के कीमत में भारी अंतर है। कमीशनखोरी के खेल में प्रधान से लेकर सचिव तक की संलिप्तता है। यदि इस मामले की कायदे से जांच की जाए तो कईयों की गर्दन फंसना तय है। ग्रामीण अंचलों में बिजली कटौती की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए करीब तीन साल पूर्व सोलर लाइट लगाने की कवायद शुरू हुई। आंकड़ों पर गौर करें तो मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के कुल 83 गांवों में सैकड़ों की संख्या में सोलर लाइटें लगाई गई। कुछ पंचायतों में पांच से दस सोलर लाइटें तो कुछ में 25 से 40 तक लाइटें लगाई गई हैं। गोलमाल यह है कि बाजार में सोलर लाइट की कीमत जितनी बताई गई है, लगाए जाने वाली लाइटों की कीमत उसके ठीक दोगुनी है। महंगा सामान होने के बाद भी उसका भुगतान कर दिया गया। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में विभिन्न ग्राम पंचायतो में नियमों को ताक पर रखकर सोलर लाइट लगाई गई हैं। लेकिन विभाग चुप्पी साधे हुए है। जबकि नियम है कि नेडा से खरीदकर ही लाइटों को लगानी है। निदेशक पंचायती राज ने इस संबंध में पत्र जारी कर यूपी नेडा और उससे संबद्ध एजेंसियों से ही सोलर लाइट खरीदे जाने के निर्देश दिए थे। एडीओ पंचायत सतीश मौर्य ने बताया की सभी सचिव और ग्राम प्रधानों को मीटिंग में बताया गया, साथ ही सभी को नोटिस भी जारी की गई है कि अब कोई भी लाइट बिना नेडा के बाहर से नहीं लगाई जाएगी। ऐसा करने वाले प्रधानों के बिल का भुगतान रोका जाएगा, साथ ही कार्रवाई भी सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें