फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के धागे के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने छह पेटी चोरी के धागे के साथ तीन चोरों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बरामद धागे की कीमत पांच लाख बताई जाती है। ये धागा चार दिन पहले पूरा लच्छी राय मुहल्ले से एक सूत व्यवसायी के घर से चुराए गए थे। सूत व्यवसायी नजराना पत्नी अबरार की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने शनिवार को राज पैलेस के पास से तीन चोरों की गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों से कड़ाई से पछताछ किया तो चोरों ने छिपाकर रखे गए छह पेटी चोरी के धागे के बारे में जानकारी दे दी। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखे गए छह पेटी धागे बरामद कर लिया। पकड़े गए ओसामा पुत्र अफजाल, आरिफ पुत्र मजीउल्लाह और अजहर पुत्र मजहर शहर क्षेत्र के मदनपुरा मुहल्ले के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों का चालान अदालत में कर दिया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें