रानीपुर। थाना क्षेत्र के पलिया बाजार में गुरुवार की सुबह एक तीन मंजिले मकान में किराने के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में गोदाम में रखा किराने का सारा सामान जलकर राख हो गया।
पलिया बाजार में दामोदर प्रसाद बरनवाल पुत्र स्व. गणेश प्रसाद बरनवाल का बाजार में तीन मंजिला मकान है। जहां वो मकान के प्रथम तल में किराना की दुकान संचालित करता है, वहीं दूसरी मंजिल पर वो परिवार के साथ रहता है, जबकि तीसरे मंजिल पर गोदाम है। गुरुवार की सुबह 11 बजे अज्ञात कारणों से उसके गोदाम में आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया। मकान के तीसरी मंजिल से धुआं निकलता देखकर दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने अगलगी की घटना में करीब 70 हजार रुपये नुकसान की बात कही।