थाना क्षेत्र के एक युवक ने सीएम के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फेसबुक पर लाडनपुर गांव निवासी एक युवक द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने की जानकारी हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक अजय सिंह को मिली। अजय ने पुलिस से इस बात की शिकायत किया। पुलिस ने आनन फानन में आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी लाडनपुर निवासी अमित शर्मा पुत्र बुद्धिराम शर्मा को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।