फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में छह के विरुद्व गैरजमानतीय वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/वलीदपुर। कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के एकौना गांव में गत दिनों हुई मारपीट के मामले में विवेचक की अर्जी पर सुनवाई के बाद गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने नामजद छह आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया। अभियोजन के अनुसार मामले के विवेचक एसआई बेचू यादव ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी दी। इसमें मारपीट कर हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी रामप्रकाश यादव, विनय यादव, विजित यादव, विनित यादव, अजय यादव और अजीत यादव के खिलाफ गैरजमानती वारंट के साथ ही उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश देने का अनुरोध किया। विवेचक का कहना था कि आरोपी गिरफ्तारी से बच रहे हैं और घरों से अपना सामान हटा रहे हैं। अर्जी पर सुनवाई के बाद जेएम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गैरजमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया। बता दें कि अंधविश्वास के मामले में 26 नवंबर 2018 को मारपीट हुई थी। इसमें सुनील पुत्र रामबहादुर और राधिका को गंभीर चोटें आई थी। सुनील की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। हालांकि अभी तक पुलिस आरापियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें