फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से घायल युवक भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सराय लखंसी थाना क्षेत्र के भंवरेपुर बहोरीपुर गांव के पास रविवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक राकेश यादव 33 सराय लखंसी थाना क्षेत्र के भंवरेपुर गांव निवासी स्व. रामा यादव का पुत्र है।
विज्ञापन

बताते चले युवक गांव के बाहर चट्टी पर जनरल स्टोर के साथ साथ स्टेशनरी की दुकान खोला है। रविवार को वह दुकान का सामान खरीदने के लिए मऊ मुख्यालय आया था। दोपहर दो बजे के करीब युवक बाइक से सामान खरीदकर वापस लौट रहा था। जैसे ही गांव के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक की बाइक में धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने दुर्घटना के बाद भाग रहें ट्रक चालक को दौड़ाकर पकड़ा। भीड़ ने चालक की पिटाई करने के बाद उसे मय वाहन पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। घायल को परिवार के सदस्य उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें