दोहरीघाट (मऊ)। स्थानीय पुलिस ने जनपद में धारा 144 लागू होने पर रसूलपुर में क्षेत्र की उपेक्षा और भ्रष्टाचार के विरोध में अनशन कर रही जिला पंचायत सदस्य चिंता यादव और संतोष चौहान, सुरेंद्र यादव, रामनगीना यादव ,संतोष सिंह, विहारी, रामभवन, मदन, राजेंद्र मिश्र, धर्मू यादव, रामअवध, राजकुमार, हरेंद्र तथा सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। उप निरीक्षक धर्मराज यादव की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार चिंता यादव सहित उनके सपा समर्थक रोड जाम कर रहे थे। इस बाबत सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि धारा 144 लागू होने बाद इन लोगों ने ज्ञापन देने के लिए रोड जाम कर दिया।