बढ़ुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित दूल्हे की कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ। लेकिन कार चालक और उसमें सवार दूल्हा घटना के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। ट्रैक्टर चालक के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस कार के साथ ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने गई। साथ ही ट्रैक्टर चालक की तहरीर पर थाने में कार के अज्ञात चालक के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज की। सजी होने के कारण अनुमान लगाया गया कि कार में में दूल्हा बैठा था।