फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ के विवाद में मारपीट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी (ब्यूरो)। मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरुपुर गांव में शुक्रवार की शाम को पांच बजे के करीब खेत की मेढ़ जोतने को लेकर विवाद हुए विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। 100 डायल पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान भी किया। मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरुपुर निवासी कोमल यादव और मोहन जायसवाल का खेत अगल-बगल है। आरोप है कि दोनों के खेत के बीच मेढ़ को कोमल यादव ने जोत कर उलट दिया। इसका विरोध मोहन जायसवाल ने किया तो कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से छह लोग घायल हुए। इसमें कोमल यादव के पक्ष से दो लोग त्रिलोकी यादव और विनय यादव तथा दूसरे पक्ष से मोहन जायसवाल, राहुल जायसवाल, अनिल जायसवाल, गोलू जायसवाल घायल हुए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें