दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के पास स्थित हाइवे के किनारे स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने पांच हजार की नकदी समेत हजारों रुपए मूल्य के सामान चुरा लिए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना की जानकारी गुरुवार की दोपहर बाद लौटे दुकानदार को दुकान खोलने पहुंचने पर हुई। आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी रमेश की गोंठा बाजार में ससुराल है। वह गोंठा के 132 केवी विद्युत उपकेद्र के बगल में आटोपार्ट्स की दुुकान करता है। बुधवार को वह अपने गांव चला गया । गुरुवार की दोपहर बाद जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा था। चोरों ने उसे शटर की कुंडी में फंसा दिया था। उसने अंदर जाकर देखा तो 100 लीटर गियर आयल , 100 सी आयल पांच हजार रुपये नगद तथा एक सिलिंग पैन चोर चुरा ले गए थे।